फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 07 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा
एसएसपी के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में वांछित 07 वारंटी अभियुक्तों को उनके आवास से रविवार दोपहर दो बजे क़रीबन गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में पातीराम पुत्र मनीराम निवासी न्यू प्रीतम नगर, वकील पुत्र गुलाम निवासी नक्कारची टोला व अन्य रहे।