ब्यौहारी: 12 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, घायल महिला न्याय के लिए तरस रही है
पपौंध थाना क्षेत्र में 18 अप्रैल को नशे में युवक द्वारा बाइक से टक्कर मारने से महिला गंभीर घायल हुई। 12 दिन बाद भी पुलिस ने न आरोपी पकड़ा, न वाहन जब्त किया। पीड़िता चलने में असमर्थ है, परिजनों ने कार्रवाई की मांग की। वही मामले में शुक्रवार सुबह 9 बजे पुलिस ने कहा जांच चल रही है।