जगदलपुर: निवर्तमान सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन को दी गई भावभीनी विदाई, नवपदस्थ सीईओ तन्मय खन्ना का किया गया स्वागत
स्थानीय एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में जिले के निवर्तमान सीईओ जिला पंचाय प्रतीक जैन को जहां आत्मीय विदाई दी गई, वहीं नवपदस्थ सीईओ जिला पंचायत तन्मय खन्ना का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी ने इस अवसर को और भी गरिमामयी बना दिया।