रमना: रमना में गंगा तालाब छठ घाट पर सूर्य मंदिर निर्माण का शिलान्यास, भक्तिमय माहौल में भूमि पूजन संपन्न
Ramna, Garhwa | Apr 5, 2026 रमना प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक गंगा तालाब छठ घाट परिसर में रविवार को भक्तिमय वातावरण के बीच सूर्य मंदिर निर्माण का विधिवत शिलान्यास किया गया। मंदिर निर्माण समिति और ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में नारियल फोड़कर तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ।5 अप्रैल, रविवार की सुबह आयोजित कार्यक्रम में गांव के प्रबुद्धजनों, युवाओं और महिलाओं क