आज सतौन खंड स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर हमारी पंचायत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किल्लोड़ में अतिथि और विशिष्ट अतिथियों के साथ जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ये वही स्कूल है जहाँ से मैंने स्कूली शिक्षा प्राप्त की। जब ये स्कूल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बना तब 12वीं का पहला बैच हमारा ही था और मैं पहले बैच का टॉपर रहा।
उस समय यहां सिर्फ़ झाड़ियों हुआ करती थी। हमने खुद झाड़ियां काटी और ढलाननुमा जगह को सीधा कर बैठने का इंतज़ाम किया। लेकिन आज ये स्कूल पूरे ज़िले में प्रसिद्ध है। आज वही पुरानी यादें ताज़ा हो गई।

अक्सर हम देखते हैं कि जब छात्राओं के टूर्नामेंट होते हैं तो कई ग़लत खबरें भी सामने आती है लेकिन इतिहास गवाह है कि आज तक यहाँ जितने भी टूर्नामेंट हुए वो बेहद स्वच्छ और व्यवस्थित तरीक़े से हुए। जिसका पूरा श्रेय में ग्राम पंचायत कलाथा-बढ़ाना व किल्लौड़ की सम्मानित जनता को देता हूँ।
इस स्कू�