लखीसराय। जिलेके बड़हिया में आयोजित बीते देर रात्रि होली मिलन समारोह में डीएम मिथलेश मिश्र ने होली गीत गाकर समां बांध दिया।जब डीएम मिथलेश मिश्र ने "होली खेले रधुवीरा अवध में" गाया तो लोग झुम उठे।इस मौके पर लोग एक-दूसरे को को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दिया। वहीं कलाकार रंजीत भारती के द्वारा भी एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी।