बटियागढ़: सैडारा के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरी यात्री बस, मौके पर पहुंचे तहसीलदार व पुलिस टीम
बटियागढ़ के केरबना से दमोह जा रही यात्री बस सैडारा के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई और पत्थरों की बाउंड्री वॉल से टकरा गई,हादसे में बस में सवार सभी यात्री बाल बाल बचेबताया जा रहा बस का स्टेरिंग लॉक होने से हादसा हो गया गनीमत रही हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई घटना की सूचना पर तहसीलदार और केरबना चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची।