देवेंद्रनगर: देवेन्द्रनगर में नवरात्रि के आठवें दिन भव्य बाइक रैली, जय श्रीराम के नारों से गूंजा नगर
चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन से ही देवेंद्रनगर में लगातार धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल बना हुआ है। देवेंद्रनगर में प्रतिदिन भव्य बाइक रैली निकाली जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में युवा और श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में आज गुरुवार को नवरात्रि के आठवें दिन सुबह लगभग 8:00 बजे एक बार फिर श्री राम मंदिर से भव्य बाइक रैली निकाली गई।