कांके: समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर बैठक की गई
Kanke, Ranchi | Jul 26, 2025 समाहरणालय में शनिवार शाम करीब पांच बजे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित परिभ्रमण को लेकर बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के द्वारा रांची में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों और अन्य संभावित स्थलों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिए गए।