शाहजहांपुर: थाना अल्हागंज क्षेत्र के वजीरपुर गांव में नवविवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव, मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप
थाना अल्हागंज क्षेत्र के वजीरपुर गांव में 20 साल की रामा का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के खिरिया गांव में रहने वाले रामा के मायके पक्ष के लोग उसकी ससुराल पहुंच गए। मायके पक्ष ने सास, ससुर और जेठानी पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है ।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।