शाहजहांपुर: भाजपा सांसद अरुण कुमार सागर ने अपने साउथ सिटी स्थित आवास पर की जनसुनवाई
शाहजहांपुर जिले के भारतीय जनता पार्टी से सांसद अरुण कुमार सागर ने अपने साउथ सिटी आवास पर जिले के कोने-कोने से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जनसुनवाई की। भाजपा सांसद ने प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिशा निर्देश जारी किए।