जमुई: गढ़वा कटौना के पास उत्पाद विभाग ने 171 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ बोलेरो वाहन किया ज़ब्त, चालक को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Dec 20, 2025 गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने खदेड़कर गढ़वा कटौना के पास से शनिवार की दोपहर 12:30 बजे 19 पेटी यानि 171 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक बोलेरो वाहन को जब्त किया है। साथ ही चालक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चालक की पहचान देवघर जिले के पछियारी कोठिया गांव निवासी सत्तन यादव के पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है।