राज्य स्तरीय चार दिवसीय रग्बी प्रतियोगिता का शुक्रवार की शाम 4:00 बजे तक समापन हो गया। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में बिहार के सभी नौ प्रमंडल के 400 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वहीं DM और SP ने विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड के साथ मेडल देकर सम्मानित किया।