जमुई: गिद्धौऱ के पास मवेशी से टकराकर बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, चाचा की मौत, भतीजा घायल, परिजनों में पसरा मातम
Jamui, Jamui | Dec 20, 2025 गिद्धौर के पास शुक्रवार के देर रात 10:30 बजे बाइक एक मवेशी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार चाचा और भतीजा घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों को गिद्धौऱ में भर्ती कराया गया। फिर परिजन द्वारा दोनों चाचा और भतीजा को सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने चाचा को मृत घोषित कर दिया, जबकि भतीजा की हालत खतरे से बाहर है।