बक्सर: जिले का सिविल सर्जन बने डॉ अरूण कुमार श्रीवास्तव विभाग ने जारी की नोटिफिकेशन,डॉ शैलेंद्र पांडेय से करेगे पदभार ग्रहण
Buxar, Buxar | Sep 13, 2024 प्रदेश में चिकित्सा संवर्ग के अधिकारियों का तबादला किया गया है. जिले में स्वास्थ्य विभाग के खाली चल रहे सिविल सर्जन के पद पर डॉ अरूण कुमार श्रीवास्तव को प्रभारी सिविल सर्जन बनाया गया है. इसको लेकर विभागीय स्तर पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार डॉ अरूण कुमार श्रीवास्तव अपने पूर्व के निर्धारित दायित्वों को पूरा करते हुए CS का काम करेंगे