बक्सर: जिले में पिछले 24 घंटे में चलाए गए रोको टोको व छापेमारी अभियान में 16 अभियुक्त गिरफ्तार, 72 हजार 500 रूपए वसूला जुर्माना
Buxar, Buxar | Sep 12, 2024 पुलिस ने पिछले 24 घंटे में छापेमारी कर 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार हत्याकांड में 2, शराब बरामदगी में 4, वारंट में 2 व शराब के सेवन में 7 व अन्य मामलों में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं वाहन चेकिंग अभियान में 72 हजार 500 रूपए जुर्माना वसूला है। वहीं 13 वारंट का निष्पादन किया गया।