बक्सर: बक्सर एसपी मनीष कुमार का जिले से हुआ तबादला, शुभम आर्य बनाये नए एसपी, करेंगे पदभार ग्रहण
Buxar, Buxar | Sep 12, 2024 बक्सर जिले के चर्चित आईपीएस अधिकारी बक्सर एसपी मनीष कुमार का तबादला कर दिया गया है. जिन्हें केंद्रीय चयन पार्षद (सिपाही भर्ती) में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. गृह विभाग की तरफ से जारी सूची के अनुसार राज्य भर में 29 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है.जिसमें शुभम आर्य को बक्सर का नया एसपी बनाया गया है.