बक्सर: शहरी के साथ ग्रामीण इलाकों में लोगों को परिवार नियोजन का संदेश देगा सारथी रथ: अंशुल अग्रवाल जिला पदाधिकारी बक्सर
Buxar, Buxar | Sep 12, 2024 जनसंख्या स्थिरीकरण के उद्देश्य से जिले मे 2 सितंबर से विशेष ड्राइव चलाया जा रहा है। जिसके तहत 14 सितंबर तक दंपति संपर्क सप्ताह तथा 17 से 30 सितंबर तक पुरुष परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। जिसमे लाभुक महिलाओं का बंध्याकरण के साथ साथ पुरुषों की नसबंदी भी की जाएगी। डीएम अंशुल अग्रवाल ने 13 सारथी रथ को समाहरणालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.