मंदसौर: समिति ने DM को ज्ञापन सौंप, कोर्ट रोड के पीछे फर्जी रजिस्ट्री व सरकारी भूमि कब्जे की जांच की मांग की
मंदसौर संयुक्त बेरोजगार नवयुवक एकता समिति ने प्रदेश अध्यक्ष वकील बंजारा के नेतृत्व में कलेक्टर दिव्यांक सिंह को ज्ञापन सौंपकर कोर्ट रोड स्थित सर्वे क्रमांक 918 की भूमि से जुड़े कथित फर्जी रजिस्ट्री और शासकीय भूमि पर कथित कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की, समिति ने सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर गांधी चौराहा पर शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा,