गायघाट: गायघाट में मार्च का खाद्यान्न न मिलने से आक्रोश, 58 पूर्ण और 14 डीलरों को आधा खाद्यान्न मिला
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र में 58 पीडीएस दुकानदारों को मार्च महीने का खाद्यान्न नहीं मिलने से उपभोक्ताओं और डीलरों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस मामले को लेकर एमओ विवेक कुमार ने मंगलवार दोपहर करीब दो बजे में जिला मुख्यालय को समस्याओं से अवगत कराया है।