देवबंद: देवबंद में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर स्कॉर्पियो दौड़ा रहा युवक, पुलिस ने वाहन चैकिंग में पकड़कर किया खुलासा
देवबंद में पुलिस ने एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को पकड़कर फर्जी नंबर प्लेट के इस्तेमाल का खुलासा किया है। बुधवार शाम 4 बजे चेकिंग अभियान के दौरान रोकी गई गाड़ी की जांच में नंबर प्लेट संदिग्ध मिलने पर पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान बचन पुत्र लख्मीचंद निवासी गांव भटौल, थाना देवबंद के रूप में हुई है।