रामपुर: विकास भवन में जिलाधिकारी ने स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया
Rampur, Rampur | Jul 3, 2026 शुक्रवार को दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने विकास भवन में 'स्कूल चलो अभियान' के द्वितीय चरण का शुभारंभ कर प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन और विद्यालयों में कायाकल्प के तहत बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उत्कृष्ट शिक्षकों और ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया।