जशपुर: जशपुर में जल जीवन मिशन के लंबित कार्य अगस्त में हर हाल में पूरे करने का निर्देश दिया कलेक्टर ने
जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत संचालित जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने 70 प्रतिशत से अधिक भुगतान हो चुके कार्यों को अगस्त माह में हर हाल में पूर्ण करने के सख्त निर्देश ठेकेदारों को दिए। जशपुर जनसम्पर्क अधिकारी से शनिवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत लोगों को