जींद: जींद एसपी कार्यालय के बाहर पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल का काटा 53000.रूपये का चालान
जींद जिलाभर में पुलिस टीमों ने गत दिवस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 85 वाहनों की जांच की। जिनमें से पुलिस टीमों ने 37 वाहनों के चालान काटे। इस दौरान पुलिस ने एसपी कार्यालय के बाहर एक बुलेट मोटरसाइकिल का 53000 का चलन भी किया। पुलिस प्रवक्ता ने आज शनिवार को जारी क्राइम रिपोर्ट के हवाले से मीडिया को यह जानकारी दी।