राजापुर: राजापुर के गुरगौला में ग्रामीणों ने खनन माफिया पर किसानों की भूमि पर खनन करने का आरोप लगाया, पहुंचे डीएम कार्यालय
राजापुर के गुरगौला में ग्रामीणों ने खनन माफिया जगजीत सिंह पटेल निवासी फतेहपुर पर किसानों की भूमि पर अवैध बालू खनन करने का आरोप लगाया है।और आज मंगलवार की दोपहर 12 कार्रवाई की मांग कर डीएम कार्यालय पहुंचे है। ग्रामीणों ने बताया कि संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे वह आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे है।