हैदरगढ़: पठखौली दहिला में ससुराल आए व्यक्ति के साथ मारपीट, बच्चा ले जाने पर नाराज ससुरालियों पर हमला करने का आरोप, केस दर्ज
असंद्रा थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी अमित तिवारी पुत्र मुन्ना तिवारी जो अपनी ससुराल लोनी कटरा थाना क्षेत्र के अपनी ससुराल पठखौली दहिला बीते दिन शनिवार को आया था। क्योंकि उसकी पत्नी अपने बच्चे के साथ नाराज होकर कुछ समय पहले मायके चली आई थी। अमित के बच्चा ले जाने की बात से नाराज होकर उसके ससुरालियों ने उसे गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।