बरेली: थाना कैंट क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवक ने महिला के साथ बनाया अवैध संबंध, पीड़िता ने SSP से की शिकायत
एक युवती को युवक ने छह साल पहले अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसका शादी का झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान वह युवती को अपने घर भी ले गया। उसके घर वालों ने भी शादी के लिए हामी भर दी। लेकिन उसके बाद भी युवक ने शादी नहीं कि। इस मामले में युवती ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।