बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के झील गोटिया में झगड़े में बीच-बचाव करने आए शख़्स को दबंगों ने जमकर पीटा, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
कैंट थाना क्षेत्र के झील गोटिया में दबंगों ने एक व्यक्ति को जमकर बेरहमी से पीट दिया। मारपीट में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।