बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के नंदौसी में दबंगों ने युवक को जमकर पीटा
सीबीगंज थाना क्षेत्र के नंदौसी में दबंगों द्वारा एक युवक को जमकर बेहरमी से पीटा गया है। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से देखते हुए तत्काल घायल व्यक्ति को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और कार्यवाही शुरू कर दी गई है।