बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के नंदौसी में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल करने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
सीबीगंज थाना क्षेत्र के नंदौसी में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति को जमकर बेरहमी से पीटा गया है। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वाले लोगों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।