बीना: सर्वोदय चौराहे पर पुलिया निर्माण के लिए पाइप डालने का काम शुरू, अधिकारियों ने जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए
Bina, Sagar | Dec 13, 2025 सर्वोदय चौराहे पर क्रॉस पाइप जाम होने की वजह से नाली का धंधा पानी चौराहे पर बह रहा था। जिसकी वजहसे नगर पालिका ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिया निर्माण का काम शुरू कर दिया। निर्माण कार्य की वजह से खुरई मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया।पुलिया निर्माण में खुदाई के बाद पाइप डालने का काम शुरू किया गया है और अधिकारियों ने जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए।