बीना: बीना नगरपालिका में हंगामेदार रही साधारण सभा की बैठक, जलकर वृद्धि का पार्षदों ने किया विरोध
Bina, Sagar | Dec 12, 2025 बीना नगरपालिका परिषद में दोपहर करीब 1 बजे साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष लता सकवार ने की, जबकि उपाध्यक्ष और बड़ी संख्या में वार्ड पार्षद मौजूद रहे। बैठक में कुल पांच मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें सर्वोदय चौराहे के पास सार्वजनिक शौचालय का निर्माण शामिल था।