बीना: सर्वोदय चौराहे पर पुलिया निर्माण जारी, नाली के पानी से कर्मचारियों की बढ़ी मुश्किलें
Bina, Sagar | Dec 12, 2025 सर्वोदय चौराहे पर क्रॉस पाइप चौक होने की वजह से सर्वोदय चौराहे पर पानी भराव की स्थिति बन रही थी। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद नगर पालिका के द्वारा सर्वोदय चौराहे पर पुलिया निर्माण का काम किया जा रहा है। जिसकी वजह से खुरई मार्ग को चार से पांच दिनों के लिए बंद किया गया है। वही क्रॉस पाइप डालने को लेकर खुदाई की गई है। लेकिन नाली का पानी भर रहा है।