बीना: इटावा मुक्तिधाम में विद्युत शवदाह गृह में नपा कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू, कर्मचारियों की मदद से होगा दाह संस्कार
Bina, Sagar | Dec 12, 2025 कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान शासन के निर्देश पर इटावा के मुक्तिधाम क्षेत्र में स्थापित विद्युत शव दाह गृह को चालू करने के लिए नगर पालिका ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है। गुजरात की एक कंपनी के ट्रेनरों की टीम ने नगर पालिका के आठ कर्मचारियों को दाह संस्कार संबंधी ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया है। यह ट्रेनिंग आठ दिनों तक चलेगी।