जलेसर: जलेसर में खाद लेने पहुंचे किसान ने सहकारी समिति के सचिव पर कागज फाड़ने, दुर्व्यवहार और धमकी देने का लगाया गंभीर आरोप
Jalesar, Etah | Oct 22, 2026 जलेसर क्षेत्र में खाद की किल्लत के बीच किसान के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। बछेपुरा गांव निवासी किसान अशोक कुमार ने ऊँचा गांव स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति के सचिव केशव यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान का आरोप है कि वह डीएपी और यूरिया खाद लेने समिति पहुंचा था, लेकिन खाद नहीं मिलने के साथ उसके कागजात भी फाड़ दिए गए। पीड़ित