बंदगांव: बंदगांव के बडेडीह खेल मैदान में तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता संपन्न, कोचांग की टीम विजेता बनी
बंदगांव प्रखंड की सवनियाँ पंचायत के बडेडीह खेल मैदान में सोमवार शाम पांच बजे तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का समापन किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मुखिया झामुमो जिला उपाध्यक्ष प्रेम मुंडरी, विशिष्ट अतिथि झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लखन हेम्ब्रम एवं कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जदुराय मुंडरी उपस्थित थे।