शिकोहाबाद: मलिखानपुर जाने वाले रास्ते से युवक को अवैध तमंचे व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, शिकोहाबाद पुलिस की कार्रवाई
शिकोहाबाद पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी अनुज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन व व्यक्ति चेकिंग के दौरान मलिखानपुर जाने वाले रास्ते से सलमान पुत्र सलीम शाह (निवासी दिखतौली) को दबोचा। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस (315 बोर) बरामद हुआ।