लखीसराय: रामगढ़ चौक थाना परिसर में पौधा रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना परिसर में रविवार को थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित के नेतृत्व में पौधारोपण का कार्य किया गया। इस मौके पर थाना अध्यक्ष द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी से पौधारोपण करने की अपील की गई। जहां थाना अध्यक्ष ने बताया कि थाना परिसर में फलदार और छायादार 100 से अधिक पौधे लगाए गए हैं।