लखीसराय: नगर भवन में JDU कार्यकर्ताओं की हुई विशेष बैठक, पार्टी की मजबूती तथा विधानसभा चुनाव की तैयारी पर हुई चर्चा
लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर नगर भवन लखीसराय में जिला जदयू की बैठक नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक में जदयू के सभी प्रखंड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,एवं कई वरिष्ठ जदयू नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जहां जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल ने बताया कि लोकसभा चुनाव की समीक्षा को लेकर चर्चा की गई।