लखीसराय: शहर के नया बाजार एक निजी प्रांगण परिसर में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ का शिक्षक महापंचायत का हुआ आयोजन।
शहर के नया बाजार एक निजी प्रांगण परिसर में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट की बैठक आयोजित की गई ।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनीष कुमार के द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से शिक्षक संबंधी हितों को लेकर विस्तृत तौर पर चर्चा परिचर्चा की गई। बैठक में जिला सचिव मनोज कुमार कोषाध्यक्ष अमन कुमार वरीय उपाध्यक्ष चंदन कुमार समेत अन्य लोग शामिल रहे।