लखीसराय: शहर के नया बाजार पंजाबी मोहल्ला महामाया रेस्ट हाउस परिसर में कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक आयोजित।
शहर के नया बाजार पंजाबी मोहल्ला स्थित महामाया रेस्ट हाउस परिसर में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता योगेंद्र यादव के द्वारा किया गया, पर्यवेक्षक के रूप में राज्य सचिव मंडल सदस्य संजय कुमार उपस्थित हुए उक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 5 सितंबर को जिला समाहरणालय पर प्रदर्शन किए जाने की सहमति बनी।