पुपरी: एसएसबी के जवान भारत-नेपाल वार्डर पर 1170 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
एसएसबी के जवान भारत-नेपाल वार्डर पर ऑटो से शराब ले जा रहे तस्कर देवनाथपट्टी निवासी दीनबंधु कुमार को 1170 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में एसएसबी के जवान बुधवार को एक बजे दिन में आगे की कार्रवाई के लिए जब्त शराब, ऑटो व गिरफ्तार तस्कर को सुरसंड थाना को सुपुर्द कर दिया है।