लूनकरनसर: रांवासर में विकास रथ व जनसुनवाई, मौके पर 8 प्रकरणों का निस्तारण किया गया
गुरुवार को ग्राम पंचायत रांवासर में विकास रथ, कला जत्था व जनसुनवाई कार्यक्रम हुआ। उपखंड अधिकारी दयानंद रूयल, विकास अधिकारी किशोर कुमार चौधरी व प्रशासक बिशननाथ सिद्ध मौजूद रहे। कला जत्थे ने गीत संगीत से फ्लैगशिप योजनाओं का प्रचार किया। जनसुनवाई में पेयजल, बिजली पोल, सड़क व गली में ब्लॉक लगाने की बात सामने आई।