सिमडेगा: झूलन सिंह चौक के पास सड़क पर उतरे भारत बंद समर्थन, किया NH 143 को जाम
ST SC आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरुद्ध 21 अगस्त को विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा भारत बंद किया गया है। सिमडेगा के झूलन सिंह चौक के पास आज 8 बजे सड़क पर विभिन्न राजनीतिक दलों के बंद समर्थक उतरे और NH 143 को जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। NH जाम की सूचना पर मौके पर सदर CO इम्तियाज अहमद भी पहुंचे।