कोंडागांव: कोकोडी गांव में 300 किवंटल मक्के के अवैध परिवहन पर मंडी विभाग ने की कार्रवाई, ओडिसा का व्यापारी शामिल
कोंडागांव जिले के कोकोडी गांव में मंडी विभाग ने अवैध मक्का परिवहन पर कार्रवाई करते हुए उड़ीसा के एक व्यापारी को पकड़ा। ओडिसा उमरकोट के व्यापारी श्रीवास बोराई बिना वैध दस्तावेजों के करीब 300 क्विंटल मक्का ट्रक में भरकर परिवहन कर रहा था। मंडी विभाग ने पांच गुना मंडी शुल्क की कार्रवाई करते हुए रसीद जारी की है, व्यापारी ने जल्द राशि जमा करने की बात कही है।