कोलायत: गजनेर पुलिस ने माइंस पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, कैंपर भी बरामद
गजनेर पुलिस ने बजरी माइंस पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मकेरी निवासी रेवंतसिंह राजपूत, रामसर छोटा निवासी राजूसिंह राजपूत और शीशपाल राजपूत को पकड़कर उनके पास से 210 लीटर डीजल और वारदात में उपयोग ली कैंपर बरामद की है। थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि बीकानेर निवासी उमेश चौधरी ने मुकदमा करवाया