बानसूर: बानसूर से हरिद्वार शांतिकुंज के लिए गेहूं का ट्रक रवाना
Bansur, Alwar | May 15, 2026 बानसूर। अखिल विश्व गायत्री परिवार के माता भगवती देवी भोजनालय, शांतिकुंज हरिद्वार के लिए बानसूर से गेहूं का एक ट्रक रवाना किया गया। यह अनाज गायत्री परिवार कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों, व्यापार मंडल और कृषि उपज मंडी के सहयोग से भेजा गया। गुता शाहपुर, काजीपुरा, भूपसेड़ा व रतनपुर गांव के ग्रामीणों ने भी अनाज लिया है।