छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना सरस्वती साइकल योजना जिला पंचायत क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवगांव में शनिवार दोपहर 12 बजे कक्षा 9 की छात्राओं निःशुल्क साइकल वितरण किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता महेश देवांगन, संतोष साहू सरपंच जयराम मंडावी एसएमडीसी अध्यक्ष टेटकू साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।