लोहरदगा: हिंडालको की हठधर्मिता से ज़मीन मालिक और मजदूर परेशान, इंटक समर्थन में आंदोलन को मजबूर: आलोक साहू, इंटक अध्यक्ष
लोहरदगा इंटक के अध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने बुधवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे हिंडालको द्वारा संचालित गुरदारी माइंस में जमीन मालिक मजदूरों के आंदोलन को इंटक यूनियन का पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जमीन मालिक मजदूरों द्वारा अपने ट्रक को हिंडालको में चलाने की मांग को लेकर कांटा जाम कर किया गया आंदोलन पूरी तरह जायज है।