लोहरदगा: नगरपालिका चुनाव संवेदनशील कार्य, कोई चूक बर्दाश्त नहीं: उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद ने सभी कोषांगों को तैयारी करने को कहा
लोहरदगा उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) डॉ कुमार ताराचंद की अध्यक्षता में बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे समाहरणालय सभाकक्ष में नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।